Thursday, February 12, 2026
16.9 C
Bhopal

सागर में ट्रिपल मर्डर, शव मिले, केस दर्ज

सागर में मंगलवार देर रात एक मकान में मां और दो बेटियों के शव मिले हैं। वारदात का पता तब चला, जब पति घर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। जहां घटना हुई, वहां सामने 200 मीटर दूर पुलिस कंट्रोल रूम है।

नेपाल पैलेस के रहने वाले विशेष पटेल जिला अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। रात 10:50 बजे उन्होंने ससुरालवालों काे फोन पर बताया कि पत्नी वंदना (32), बड़ी बेटी अवंति (8) और छोटी बेटी अन्विका (3) की किसी ने हत्या कर दी है।

विशेष पटेल ने पुलिस को बताया कि रात को घर पहुंचा तो दरवाजे खुले थे। अंदर चारों तरफ खून फैला हुआ था। पत्नी और बड़ी बेटी की लाश किचन में पड़ी थी। छोटी बेटी का शव बेडरूम में पड़ा था। तीनों के सिर से खून बह रहा था। ऐसा लग रहा था कि हमलावर ने सिर दीवार में मारे हैं। धारदार हथियार और पेंचकश से वार किए हैं।

मां और बड़ी बेटी के शव किचन में खून से लथपथ पड़े मिले।

मां और बड़ी बेटी के शव किचन में खून से लथपथ पड़े मिले।

भाई ने 2 बजे कॉल किया, रिसीव नहीं हुआ

पाटन गांव से आए वंदना के भाई चिराग पटेल ने बताया, पिताजी ने दीदी काे मंगलवार दोपहर 2 बजे फोन किया, ताे कॉल रिसीव नहीं हुआ। रात 10:50 बजे जीजा का कॉल आया, तब घटना के बारे में पता चला।

ऊपर की मंजिल पर रहने वाले किराएदारों ने बताया कि हम लाेगाें काे किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं आई। जब पुलिस आई, तब पता चला कि मकान मालकिन की हत्या हो गई। विशेष पटेल जिला अस्पताल सागर में दवा वितरण केंद्र में काम करता है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय वह जिला अस्पताल में था। विशेष की मां भी उनके साथ रहती है, लेकिन वह इलाज कराने भोपाल गई हैं।

पति और देवर से देर रात तक पूछताछ करती रही पुलिस

विशेष का छोटा भाई प्रवेश दमोह में रहता है। पिता पीडब्ल्यूडी में थे। उनके रिटायरमेंट के बाद बड़ी रकम मिली थी। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच अनबन चल रही है। विशेष पर कर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस विशेष और प्रवेश से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस को दोनों पर संदेह है। पारिवारिक लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर रात ढाई बजे तक जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पुलिस ने घटनास्थल पर रात ढाई बजे तक जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

हत्या किसने और कैसे की बता पाना संभव नहीं: आईजी

तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार और बाकी ऊपर की दो मंजिल पर किराएदार रहते हैं। रात 1 बजे माैके पर पहुंचे आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके ने जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आईजी का कहना है कि कैसे और किसने हत्या की, यह अभी बताना संभव नहीं। रात 2.30 बजे तक पुलिस अधिकारी मौके पर जांच करते रहे।

गिरफ्तारी और मकान ढहाने की मांग

वंदना के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मकान तोड़ने की मांग की। प्रभारी एसपी संजीव उईके की समझाइश के बाद परिवार के लोग माने और अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img