Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

कर्जदारों से परेशान युवक ने किया सुसाइड

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के अनुसार, युवक को कर्जदार लगातार परेशान कर रहे थे और उसके मोबाइल पर उनसे लगातार कॉल आ रहे थे।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, पवन (24) पुत्र मनोज पाटिल, निवासी श्रीराम नगर, का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। पवन के जीजा शरद ने बताया कि उसे सबसे पहले पवन की मां ने देखा था।

पवन के जीजा का कहना है कि उसके मोबाइल में इस मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिन्हें पुलिस जांच में शामिल करेगी।

जरूरतों को पूरा करने लिया था कर्ज

पवन वॉलपेपर लगाने का काम करता था। परिवार के अनुसार, अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। ये सूदखोर 4 से 5% ब्याज पर राशि देते थे और अब उससे भारी रकम की मांग कर रहे थे।

वे उसे फोन पर कॉल करके धमकाते थे। परिवार ने बताया कि पवन के मोबाइल में सभी कर्जदारों के नंबर और उनकी जानकारी दर्ज है, लेकिन उस पर कुल कितना कर्ज था, उन्हें पता नहीं है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

पवन के परिवार में उसका एक भाई है, जो निजी कंपनी में काम करता है, जबकि उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं।

परिवार ने किया आंखों का दान

पवन की मौत के बाद उसके परिवार ने उसकी आंखें दान करने का फैसला लिया। रविवार सुबह एक संस्था की मदद से परिजनों ने उसकी आंखें दान कीं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img