Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Bhopal

क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी पकड़ाए

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 2 युवकों को पकड़ा है। उनके पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, दो केलकुलेटर जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ा।

दरअसल, शहर में अवैधानिक गतिविधियां जैसे ऑनलाइन जुआं, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों को खिलाफ प्रभारी कार्रवाई करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिए है।

इसी कड़ी में कनाड़िया पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली कि सर्व संपन्न नगर कनाड़िया के प्रतीक्षा अपार्टमेंट में दो लोग ऑनलाइन आंकड़ों का सट्टा चला रहे हैं।

इस पर टीम ने तस्दीक की और जानकारी सही मिलने पर कार्रवाई करते हुए राजेश उर्फ लक्की और सागर उर्फ बंटी को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 3/4 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर ओर भी जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img