Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

10 तोला सोना, 12 लाख नगद लूटने वालों पर 30 हजार रुपए इनाम

मुरैना शहर में 15 अक्टूबर को मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात के आरोपियों पर चम्बल रेंज के आईजी सचिन अतुलकर ने 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि अब तक वे गिरफ्त से बाहर हैं।घटना के बाद बदमाशों का सफेद हुंडई कार में भागते हुए वीडियो सामने आया था, जिससे पुलिस ने जांच की दिशा तय की।

चार राज्यों में पहुंची पुलिस की टीमें, गाड़ी और चालक गिरफ्तार डकैती की यह वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। बदमाशों ने व्यापारी के घर से 12 लाख रुपए नगद और 10 तोला सोना लूटा था।पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना के तुरंत बाद इसे गंभीरता से लेते हुए चार टीमें गठित कीं, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को घटना में उपयोग की गई हुंडई ऑरा कार मिल गई है। कार का चालक पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ जारी है।सूत्रों के अनुसार, घटना में कुल सात आरोपी शामिल थे। 5 घर के अंदर घुसे, जबकि दो बाहर कार में ही बैठे रहे।

आईजी सचिन अतुलकर ने की घोषणा, पुलिस के पास बड़ी लीड

आईजी सचिन अतुलकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।उन्होंने कहा कि हमारी चारों टीमें अलग-अलग राज्यों में लगातार काम कर रही हैं। गाड़ी और कुछ संदिग्ध लोग पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के साथ मामले का खुलासा किया जाएगा।

आईजी ने आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने के लिए तीन नंबर जारी किए गए हैं 07532-232200, 7049101040, 9827244107.

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img