Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

नशे में 2 युवकों ने बाइक सवार को पीटा

जबलपुर में कार में शराब पी रहे 2 युवकों ने एक बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में नशे में धुत युवक सड़क किनारे एक बाइक सवार को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे।

यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब गढ़ा थाना पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है।

टक्कर के बाद भड़के शराबी युवक जानकारी के अनुसार, गढ़ा क्षेत्र के पास कार में सवार चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान विजय ढीमर नाम का युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जो उनकी कार से हल्का टकरा गया।

हालांकि, इस टक्कर में न तो कार को नुकसान हुआ और न ही किसी को चोट आई, लेकिन कार में बैठे 2 युवक इतने नाराज हो गए कि वे नीचे उतर आए और विजय ढीमर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

करीब 10 मिनट तक पिटाई करने के बाद कार सवार युवक मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित बोला- ऑटो ने मारी थी कार को टक्कर

शिकायतकर्ता विजय ढीमर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई अजय से मिलने के लिए अंधमूक बायपास की ओर जा रहा था। इस दौरान त्रिपुरी चौक के पास सड़क किनारे एक कार (क्रमांक एमपी 20 ZV 1152) खड़ी थी, जिसमें कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे।

विजय ने बताया कि उसी समय एक ऑटो चालक ने कार में स्क्रैच मार दिया और फिर उसकी बाइक कार से हल्की टकरा गई। इसी दौरान कार से दो युवक संतोष चक्रवर्ती और जीतू चक्रवर्ती बाहर निकले।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा, “कार में स्क्रैच क्यों मारा?” विजय ने जवाब दिया, “कार में स्क्रैच ऑटो वाले ने मारा है।”

इतना सुनते ही दोनों युवक भड़क गए और विजय की पिटाई करते हुए कार ठीक कराने की धमकी देने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बताया कि कार को टक्कर ऑटो ने मारी थी, इसके बावजूद दोनों युवक लगातार पीड़ित को पीटते रहे।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

सोमवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो गढ़ा पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि यह घटना गंभीर है। गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपियों संतोष चक्रवर्ती और जीतू चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

Topics

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img