Friday, February 13, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल की साईं अकादमी में दो कर्मचारियों ने फिनायल पीया

भोपाल की रातीबढ़ इलाके में बनी सांई स्पोर्ट्स अकादमी में नौकरी से निकाले जाने से दुखी महिला और अन्य कर्मचारी ने फिनायल पीकर सुसाइड की कोशिश की। दो आउट सोर्स कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि पांच लोगों को अचानक नौकरी से निकाला गया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। फिनायल पीने वाले महिला और पुरुष दोनों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, महिला का फिनायल पीते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद कर्मचारियों ने अकादमी में जमकर हंगामा किया। पूरे मामले को लेकर रातीबढ़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा का कहना है कि फिलहाल थाने में घटनाक्रम की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

18 साल से नौकरी कर रहे थे, अचानक निकाला

महिला के पति राजू लोहट ने बताया कि मेरी पत्नी नीतू और मैं दोनों सांई अकादमी में 18 साल से काम कर रहे हैं। हम दोनों सफाई कार्य वहां देख रहे हैं। तीन महीने पहले एक व्यक्ति हमारे पास आया। उसने बताया कि अकादमी में जिस कंपनी को आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका दिया गया था, उसे बदलकर दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया है। अगर जॉब आगे करना चाहते हैं तो 25-25 हजार रुपए देने होंगे।

22 आउटसोर्स कर्मचारियों से पांच लाख मांगे थे!

इसके बाद इस व्यक्ति ने सभी 22 आउट सोर्स कर्मचारियों से पांच लाख रुपए देने की मांग की। हमने इस आदमी का वीडियो शूट किया था, यह घटनाक्रम तीन महीने पुराना है। हमने इसकी शिकायत अकादमी के तमाम अधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

तीन महीने बाद नौकरी से हटाया

राजू का कहना है कि तीन महीने तक हमसे कुछ नहीं कहा गया, सोमवार को अचानक हम जाॅब पर पहुंचे तो मुझे-पत्नी और सुरेश फकीरा सहित प्रदीप और गणेश राम को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी। जबकि पहले हमसे कभी पैसों की मांग नहीं की गई।

पहली बार पैसा मांगा गया। हमने नहीं दिया तो कार्रवाई की। इससे दुखी होकर मेरी पत्नी और सुरेश ने वाशरूम में जाकर वहां रखा फिनायल पी लिया। पत्नी की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img