Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

एक्टिवा सवार दो छात्राओं को बस ने रौंदा,एक की मौत

भोपाल की नई मंडी गेट के सामने एक्टिवा सवार छात्रा को राजस्थान नंबर की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।

छोला मंदिर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद रविवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान 19 वर्षीय माही यादव, पुत्री रंजीत यादव, निवासी शारदा नगर, नारियल खेड़ा के रूप में हुई है। माही शनिवार रात अपनी सहेली के साथ पीपल्स मॉल घूमने गई थी। लौटते समय नई मंडी गेट के सामने एक यात्री बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

हादसे में माही गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

छोला मंदिर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है।

बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी माही

मृतका के फूफा हीरेंद्र यादव ने बताया कि माही बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और एचआर (HR) बनना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाली बस अवैध रूप से चलाई जा रही थी। बस राजस्थान में रजिस्टर्ड है और सिरोंज-भोपाल मार्ग पर संचालित की जा रही थी।

माही अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके पिता डीआईजी बंगला क्षेत्र में चाय की दुकान का संचालन करते हैं।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img