सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दोनों बच्चियां सड़क किनारे थीं
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बालिकाओं की पहचान पूनम दहायत (उम्र लगभग 10 वर्ष), पिता रमेश दहायत तथा मानवी (उम्र लगभग 8 वर्ष), पिता महेश दहायत के रूप में हुई




