Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में दो महीने की एक मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 14 अगस्त को आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण और पोलियो की दवा पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

​मृतका की पहचान लक्ष्मी (2 माह) के रूप में हुई है, जो परिवार की इकलौती बेटी थी। मूल रूप से सिरोंज का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में छोला की नवजीवन कॉलोनी में निवासरत है।

परिजनों के गंभीर आरोप

पिता हलके राम का आरोप है कि 14 अगस्त को आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्ची को पोलियो की सात बूंदें पिलाई गईं और तीन इंजेक्शन लगाए गए। उनका दावा है कि दवा और टीकों के ओवरडोज के कारण ही बच्ची की तबीयत अचानक गंभीर हुई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img