स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक (लागत 16.63 करोड़ रुपये), आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालागुड़ा (लागत 2.95 करोड़ रुपये) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निम्बोद (लागत 1.59 करोड़ रुपये) का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इन स्वास्थ्यगत सौगातों से अंचल के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।






