Saturday, March 7, 2026
33.8 C
Bhopal

पिकनिक पर गए 5 दोस्तों में से दो डूबे

सीहोर जिले के एक निजी कॉलेज के पांच छात्र रविवार को इछावर थाना क्षेत्र के खिवनी अभयारण्य के भेरुखो झरने पर पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान दो छात्र भैरूं कुआं नाम के गहरे जलस्रोत में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के अनुसार, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। कल (सोमवार) सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। डूबने वाले छात्रों की पहचान सिम्मुक और हेमंत, दोनों निवासी आंध्रप्रदेश, के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसा झरने सेल्फी लेने के दौरान हुआ। एक छात्र सेल्फी लेने के लिए झरने के नजदीक जा ही रहा था तभी वह तेज बहाव होने के कारण वह डूबने लगा। यह देख उसे बचाने उसका दोस्त झरने में गया और वह भी डूब गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया था, लेकिन जंगल का क्षेत्र होने और रात का समय होने के कारण तत्काल बचाव संभव नहीं हो सका।

Hot this week

लोहा मंडी में दुस्साहस: ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपए पार

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा...

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

Topics

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में मना होली मिलन समारोह

​भोपाल। राजधानी के देहात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img