Monday, April 13, 2026
37.5 C
Bhopal

भोपाल में खेलते-खेलते रेलिंग से नीचे गिरी दो बहनें

भोपाल के मंगलवारा इलाके की मोड़ो की बगिया में दो दिन पहले हुए हादसे में घायल पांच साल की अदीबा ने भी रविवार सुबह दम तोड़ दिया। दो अक्टूबर को चौथी मंजिल की छत से गिरने से उसकी दो साल की छोटी बहन माहिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। अदीबा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।

थाना मंगलवारा पुलिस के अनुसार, अदनान नूर अपने परिवार के साथ मोड़ो की बगिया स्थित मकान में किराए से रहते हैं। अदनान मजदूरी करते हैं और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां- अदीबा (5) और माहिन (2) शामिल थीं।

खेलते-खेलते रेलिंग से नीचे गिरी दोनों बहनें

दो अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों बहनें चौथी मंजिल की छत पर खेलने गई थीं। बताया जा रहा है कि छत पर लगी रेलिंग की ऊंचाई करीब तीन फीट है। खेलते-खेलते छोटी बहन माहिन रेलिंग के पास पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से उलझकर नीचे लटक गई।

यह देखकर बड़ी बहन अदीबा ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों का वजन संतुलन बिगड़ गया और दोनों रेलिंग के उस पार से नीचे आ गिरीं।

पड़ोसी की छत से होकर अपने घर की छत पर पहुंचीं थीं बच्चियां

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि जिस मकान में परिवार रहता था, उसकी छत पर जाने वाले दरवाजे में ताला लगा हुआ था ताकि बच्चे वहां न जाएं।

दोनों बच्चियां पड़ोस के घर की छत से होकर अपने मकान की छत पर पहुंची थीं। जांच में सामने आया है कि रेलिंग के बीच से नीचे झांकते समय संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

Hot this week

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

Topics

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img