Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

ग्वालियर में दो बेटों ने मां का गला घोंटा, मौत

ग्वालियर में दो बेटों ने 88 साल की बुजुर्ग मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटों ने सामान्य मौत का रूप देकर अंतिम संस्कार की भी तैयारी कर ली थी। लेकिन पड़ोसियों ने महिला के गले पर उंगलियों के निशान देख कर पुलिस को सूचना दे दी।

घटना 9 दिसंबर दोपहर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। गुरुवार को पीएम रिपोर्ट में हत्या करने का खुलासा हुआ। महिला का गला इतनी जोर से दबाया गया था कि गले की हड्‌डी टूट गई थी।

गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 1.30 बजे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया। बेटों ने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों ने शराब पीकर मां की हत्या की थी।

बुजुर्ग मां की देखभाल नहीं करना चाहते थे आरोपी जानकारी के अनुसार, उपनगर इलाके की राय कालोनी में रहने वाली बुजुर्ग कमला देवी कोष्ठा चल-फिर नहीं पाती थी। आरोपी बेटे प्रेम नारायण और लालचंद कोष्ठा मां की देखभाल करके परेशान हो गए थे। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दोनों ने शराब पी। फिर मां का गला घोंट दिया।

कई दिन से बीमार, चलने-फिरने में असमर्थ थी मां

सोमवार सुबह आरोपी बेटों ने सभी को बताया कि मां ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया है। पड़ोसी और रिश्तेदार कोष्ठा परिवार के घर पहुंच गए। आरोपी बेटों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। अर्थी भी लगभग सज गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाली एक महिला को संदेह हुआ। उसने गले पर निशान देखे तो पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई।

तत्काल ग्वालियर थाना पुलिस यहां पहुंची। पूछताछ की तो दोनों बेटों ने बताया कि मां बीमार थी। रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने दबाव डालकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी।

फूट-फूट कर रोए बेटे, दुकानदार बोला- यह झूठे आंसू हैं थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग ने बताया, बुजुर्ग की मौत संदिग्ध होने की सूचना पर तत्काल पुलिस स्पॉट पर पहुंची। इस दौरान दोनों बेटे फूट-फूट कर रोने लगे। बोल रहे थे कि शव का पोस्टमॉर्टम न हो। इसके बाद एक दुकानदार थाने पहुंचा। उसने कहा कि दोनों मां को प्रताड़ित करते थे। झूठे आंसू बहा रहे थे। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img