Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

इंदौर में युवती को दोस्त ने दी सुसाइड की धमकी:शादी से इनकार करने पर रास्ता रोक धमकाया

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।

पीड़िता के मुताबिक वह अपने दोस्त से 6 माह से बात नही कर रही है। इसलिए वह सुसाइड और फोटो वायरल करने को लेकर उसे धमका रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पर कार्रवाई की है।

बाणगंगा पुलिस ने 18 साल की युवती की शिकायत पर अमन मीणा पर केस दर्ज किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि अमन उसकी गली में रहता है। इस वजह से उसकी जान पहचान है।

साल 2021 में पहचान होने के बाद दोनों की बातचीत हुई। लेकिन सामान्य बातचीत को अमन ने प्यार समझा। इसके कुछ दिन बाद वह शादी करने की बात करने लगा। तब युवती ने शादी की बात से इनकार कर दिया। दबाव बढ़ने पर उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

शादी ने करने पर दी फोटो वायरल करने की धमकी

आरोपी युवक ने युवती को शादी की बात न मानने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं माना। इस दौरान आरोपी अमन ने थाने में शिकायत करने की बात पर हाथ की नश काट कर सुसाइड करने और सुसाइड नोट में युवती का नाम लिखने की धमकी दी।

कल यानी गुरुवार को युवती जब घर से काम के लिए निकली इस दौरान आरोपी युवक ने उसका पीछा करते हुए बात करने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर अपशब्दों कहे। इस दौरान आरोपी युवक ने धमकी देते हुए कहा कि वह जिस जगह भी शादी करेगी उस लड़के तक उसके फोटो पहुंचाएगा। घटना के बाद युवती ने घर पहुंच कर मां को पूरी जानकारी दी।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img