Tuesday, November 10, 2026
19.4 C
Bhopal

भोपाल में BSC की छात्रा ने जहर खाकर किया सुसाइड

भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली बीएससी की छात्रा ने जहरीला पदार्थ पदार्थ खा लिया। घटना बुधवार की है। इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नहीं मिला है। साथ ही परिजनों के बयान भी नहीं हो पाए हैं।

परिजन शव को बैतूल लेकर रवाना हो गए हैं। छात्रा दो साल पहले पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी। वह अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी।

मिसरोद थाने के एएसआई दीपक टिटारे ने बताया-

21 वर्षीय महिमा मूलत: बैतूल की रहने वाली थी। उसकी बड़ी दीदी अपने परिवार के साथ मिसरोद इलाके के हरिगंगगा नगर में रहती है। युवती पढ़ाई करने के लिए अपनी छोटी बहन के साथ भोपाल आई थी और मिसरोद इलाके में रहती थी। उसने प्राइवेट कॉलेज में बीएसएसी के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। बुधवार को उसके जीजा रिश्तेदारी में किसी दूसरे शहर गए हुए थे।

अस्पताल ने की जहर खाने की पुष्टि

रात के समय महिमा की तबीयत अचानक बिगड़ी उसे इलाज के लिए मिसरोद थाने के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार को युवती की मौत हो गई। अस्पताल में बताया गया कि जहरीला पदार्थ खाने के कारण उसकी मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने के बाद जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है साथ ही परिजनों के बयान भी नहीं हुए है।

Hot this week

कागपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला, आरोपी पति गिरफ्तार

विदिशा। जिले के कागपुर गांव में एक महिला की...

12 नंबर मल्टी में दहशत फैलाने कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर...

Topics

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img