Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

कुशवाहा भवन में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर आक्रोश

राजधानी भोपाल के सेकेंड स्टॉप स्थित कुशवाहा भवन में चल रहे मां पीतांबरा गर्ल्स हॉस्टल में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के बाद कुशवाहा समाज में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में प्रांतीय कुशवाहा समाज ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इनका आरोप है कि धरने पर बैठी महिलाओं पर हॉस्टल के अंदर से पथराव किया गया। महिलाओं ने बताया कि हॉस्टल से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

बता दें कि समाज के भवन पर आधिपत्य को लेकर चल रहा विवाद गुरूवार को हंगामे और मारपीट में तब्दील हो गया। 13 साल से किराए पर संचालित गर्ल्स हॉस्टल को बंद कराने और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के कब्जे से भवन को मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रांतीय कुशवाहा समाज की अगुवाई में समाजजनों ने गुरूवार को धरना दिया था।

समाज अध्यक्ष योगेश कुशवाहा का आरोप है कि ये भूमि सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित की गई थी, परंतु फर्जी किराया नाम बनाकर भगत सिंह कुशवाहा यहां हॉस्टल चला रहे हैं। यहां अनैतिक गतिविधियां हो रही थी।

महिलाओं के मुताबिक, जब वे प्रदर्शन के दौरान हॉस्टल के अंदर गईं, तो वहां कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। महिलाओं ने कहा कि यह घटना समाज की प्रतिष्ठा पर सीधा हमला है। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी की और कुशवाहा भवन को खाली करने की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम में भगत सिंह कुशवाह पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img