Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

दो वर्ग विशेष के युवकों ने किया रेप, ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर की एक युवती ने करणी सेना पदाधिकारियों की मदद से दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और करीब 5 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। युवती के साथ संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग लसूडिया थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मोहित उर्फ सुफियान अंसारी और उसके साथी अमन उर्फ आमिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

लसूडिया पुलिस के मुताबिक युवती की आरोपी मोहित से पहचान 2021 में एक कैफे में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 6 मार्च 2022 को मोहित महालक्ष्मी नगर स्थित युवती के फ्लैट पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसका असली नाम सुफियान इरशाद अंसारी है। इसी दौरान उसने युवती से 5 लाख रुपए भी ले लिए।

इसके बाद युवती की पहचान अमन से हुई, जो खुद को अमर बताता था। 2025 में युवती को पता चला कि उसका असली नाम आमिर उर्फ गोल्डन है। बातचीत बंद करने पर वह बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। 23 जुलाई 2025 को वह युवती को साकेत रोड से होटल श्री कृष्णा पैलेस ले गया और सुफियान के पास मौजूद वीडियो के नाम पर धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार होटल में बुलाकर संबंध बनाए और एक लाख रुपए तथा युवती की एक्टिवा भी ले ली, जो वापस नहीं की।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि सुफियान के पास फर्जी आधार कार्ड है और उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पिस्टल के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर रखे हैं। वह उसे कब्रिस्तान में दफनाने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img