Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

निकाह से पहले हंगामा मंच पर पहुंची पत्नी, दूल्हा भागा

ग्वालियर में शनिवार देर रात बहोड़ापुर स्थित मयूर गार्डन मैरिज हॉल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाह समारोह में दूल्हा बने युवक की पहली पत्नी अचानक मंडप में पहुंच गई। महिला ने मंच पर चढ़कर पति को खींच लिया और जमकर हंगामा किया। बताया गया कि आरोपी पति ने पत्नी को फोन पर तीन बार ‘तलाक’ कहकर खुद को अलग घोषित कर दिया था और अब दूसरी शादी करने जा रहा था।

दूल्हा मंडप छोड़कर भागा

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दूल्हा जीशान मिर्जा मंडप छोड़कर मौके से फरार हो गया। रात करीब 1 बजे तक मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसकी शिकायत महिला ने बहोड़ापुर थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक महीने बाद शुरू हुआ अत्याचार

पीड़िता नेहा खान निवासी कंपू ईदगाह का निकाह 17 दिसंबर 2023 को इस्लामपुर निवासी जीशान से हुआ था। शादी के एक महीने बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। नेहा के अनुसार वह उससे मारपीट करने लगा और दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगा। नेहा के पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती है, ऐसे में उसकी स्थिति का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष ने उसे लगातार प्रताड़ित किया।

दूसरी शादी की सूचना पड़ोसियों से मिली

शनिवार को नेहा को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसका पति दूसरी शादी करने के लिए मयूर गार्डन में तैयारियों में जुटा है। पहले वह बहोड़ापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नेहा मयूर गार्डन पहुंची और वहां हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हा समझ गया कि शादी अब रुक जाएगी और मौके से कन्नी काटकर भाग निकला। दूसरी लड़की का परिवार भी कार्यक्रम छोड़कर चला गया।

अदालत में चल रहा है मामला

पीड़िता ने बताया कि पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को देखते हुए उसने महिला थाने में शिकायत की थी। परामर्श विफल रहने पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। इसके बाद जीशान ने उसे कागज भेजकर तीन तलाक लिखकर तलाक देने का दावा किया, जबकि कानूनी प्रक्रिया अनुसार तलाक अभी मान्य नहीं है और मामला कोर्ट में लंबित है। नेहा का कहना है कि कोर्ट का मामला चलने के बावजूद उसका पति दूसरी शादी नहीं कर सकता।

पुलिस का बयान

बहोड़ापुर थाना के सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह चौहान ने बताया कि

महिला की शिकायत के बाद शादी समारोह रुकवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है और नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img