Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Bhopal

UP Chunav 2022 LIVE Updates: यूपी में 59 सीटों पर वोटिंग, मुलायम, अखिलेश, डिंपल ने सैफई में किया मतदान

UP Chunav 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 15,557 मतदान केंद्रों के 25,794 मतदेय स्थलों (पोलिग बूथ) पर वोट डाले जाएंगे। आयोग ने 641 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं। 129 पिक पोलिग बूथ भी बनाए गए हैं इनमें सिर्फ महिलाकर्मी ही होंगी। वहीं, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर व जगह-जगह वालंटियर की भी व्यवस्था की गई है। अखिलेश यादव की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बल की 866 कंपनियां तैनात की गई हैं। 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिग के जरिए सीधी निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत है वहां वीडियो कैमरे की व्यवस्था की गई है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पढ़िए मतदान से जुड़ी हर अपडेट

पहले अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल के साथ सैफई पहुंचा और मतदान किया। इसके बाद मुलायम सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

naidunia
Image

अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद शिवपाल यादव ने कहा, तीसरे चरण के मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि अखिलेश यादव 2022 में सीएम बनेंगे, इसे कोई नहीं रोक सकता। 300 से अधिक सीटों के साथ भारी बहुमत से बनेगी सरकार।

हाथरस में 22.80 फीसद मतदान: हाथरस में 11.00 बजे तक 22.80 फीसद मतदान हुआ है। हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 21.11, सादाबाद में 23.43 प्रतिशत तथा सिकंदराराऊ में 23.98 फीसद मतदान हुआ है।

फोटो: झाँसी : डॉन बॉस्को इण्टर कॉलिज में पहला वोटर डालकर निकलीं नगरा में रहने वाली रंजीता साहू।

naidunia

फोटो: महोबा के नेहरू इंटर कालेज बूथ पर वोट डाल कर आईं गांधी नगर निवासी अंजलि अग्रवाल, इनकी कल शादी है।

naidunia

फोटो: कानपुर देहात के पातेपुर मतदान केंद्र पर सुबह से ही लगी कतार। मतदाताओं में उत्साह

naidunia

UP Chunav 2022 LIVE Updates: तीसरे चरण के आंकड़े

कुल जिले- 16

कुल सीटें- 59

कुल मतदाता- 2.16 करोड़

महिला मतदाता- एक करोड़

पुरुष मतदाता- 1.16 करोड़

कुल प्रत्याशीः 627

महिला प्रत्याशी- 97

सुरक्षित सीटें: 13

2017 में इन सीटों पर स्थिति

  • भाजपा- 49
  • सपा- 08
  • बसपा- 01
  • कांग्रेस- 01

इन जिलों में मतदान: हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा

तीसरे चरण में बड़े चेहरे: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिह बघेल, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, शिवपाल सिह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, पूर्व आइपीएस असीम अरुण, सिरसागंज सीट पर मुलायम सिह यादव के समधी हरिओम यादव भाजपा के प्रत्याशी हैं।

Hot this week

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

बागसेवनिया में पुलिस का छापा: खंडहर में चल रहा था सट्टे का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में पुलिस ने...

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

Topics

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img