Sunday, October 18, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल के ईंटखेड़ी में बिजली ऑफिस में हंगामा

भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित बिजली कंपनी के ऑफिस में सोमवार को महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अफसरों ने बिजली काट दी, जिससे घरों में अंधेरा है। वहीं, ईंटखेड़ी सर्कल के जेई शिशिर शर्मा ने कहा कि करीब 35 मकानों का 7-8 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। बिल भरते ही लाइट चालू कर देंगे।

परवाखेड़ा चांद मस्जिद क्षेत्र की महिलाएं बच्चों के साथ ईंटखेड़ी स्थित ऑफिस में पहुंची थी। दोपहर में उन्होंने ऑफिस का घेराव कर दिया। अचानक महिलाओं के ऑफिस का घेराव करने से अफसर भी हरकत में आ गए। वे मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाइश दी।

जेई शर्मा ने बताया, रविवार शाम को ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया था। इससे करीब 35 मकानों की सप्लाई बंद हो गई। इन लोगों ने बिजली का बिल भी नहीं भरा है। हर घर का सात से आठ हजार रुपए तक का बिल बकाया है। महिलाओं से बिल भरने का कहा है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर ठीक करवाकर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

महिलाओं ने कहा, कई दिन से बिजली नहीं

बिजली कंपनी के ऑफिस का घेराव करने पहुंची महिलाओं का कहना था कि इलाके की बिजली कई दिन से नहीं है। इस कारण घरों में अंधेरा रहता है। बिजली से जुड़े कई जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं।

अधिकारी भी मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करते हैं। पुलिस से कार्रवाई करने की बात भी कही जाती है। इस पर जेई शर्मा का कहना है कि ऐसा नहीं किया जाता। रविवार को ही ट्रांसफॉर्मर फेल हुआ और बिजली बंद हुई है।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img