Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

गांजा तस्करों के ठिकाने पर पहुंची पुलिस का विरोध

भोपाल के तलैया इलाके में पुलिस टीम एक घर में सर्चिंग करने गई, जहां गांजा तस्करी की जानकारी मिल रही थी। लेकिन घर की महिलाओं ने पुलिस को अंदर जाने नहीं दिया, जिससे पुलिस को बिना कुछ किए लौटना पड़ा।

टीआई सीबी राठौर ने बताया कि ये घर तस्करी के लिए चिह्नित था और यहां से गांजा तस्करी की सूचना मिल रही थी।

टीआई के मुताबिक, इतवारा बस्ती में समुदाय विशेष के लोग रहते हैं, जो अक्सर अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं। इन पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। सोमवार को बस्ती के एक परिवार के खिलाफ गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर थाने की टीम दबिश देने पहुंची। हालांकि, घर की महिलाओं ने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया, जिससे कुछ भी हाथ नहीं आया और टीम को वापस लौटना पड़ा।

आरोपियों को भगाने का पुराना तरीका

आरोपियों को बचाने के लिए मोहल्ले की महिलाओं का यह पुराना तरीका है। पुलिस टीम को देखते ही वे विरोध शुरू कर देती हैं, जिससे कार्रवाई में देरी होती है। इस दौरान मादक पदार्थों को छिपाया जाता है और घर के पुरुषों को भागने का मौका मिल जाता है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img