Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

वैष्णो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त

भोपाल। फर्जी मरीज भर्ती दिखाकर आयुष्मान योजना से क्लेम लेने वाले वैष्णो मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का पंजीयन स्वास्थ्य विभाग ने निरस्त कर दिया है। इस अस्पताल में ऐसे मरीजों के इलाज का भी क्लेम आयुष्मान योजना से लिया गया था जो कभी अस्पताल में भर्ती हुए ही नहीं। इस मामले में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के जीएम ऑपरेशन डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने इस अस्पताल के मालिक विवेक परिहार के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच की थी। जांच में फर्जी मरीजों के नाम से बिल लगाकर सरकार से फर्जीतौर पर करोड़ों रुपए प्राप्त करने का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने विवेक परिहार पर कार्रवाई की , वहीं जांच के बाद अस्पताल का लायसेंस निरस्त करने की अनुसंशा की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा गुरुवार को अस्पताल का लायसेंस निरस्त कर दिया गया। यह अस्पताल अब मरीजों का इलाज नहीं कर सकेगा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img