Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

बेटे के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे विधायक

चुनाव आयोग को भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की शिकायत की गई है। गुरुवार को शिकायत के साथ वीडियो भी आयोग को सौंपा गया है। इसमें आरिफ मसूद नाबालिग बेटे के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान करने जाते दिख रहे हैं। वीडियो 7 मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के दिन का है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। बैरागढ़ SDM विनोद सोनकिया को जांच सौंपी है। वीडियो फुटेज भी दिखवाए जा रहे हैं।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। एसडीएम को जांच सौंपी है। शिकायत में जो वीडियो सौंपा गया है, उसकी जांच की जा रही है। पीठासीन अधिकारी के भी बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

चुनाव आयोग को की गई थी शिकायत
मामले में संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शमशुल हसन ने कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। शिकायत में कहा गया है कि 7 मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव में उत्तर विधानसभा स्थित बूथ क्रमांक 72 पर दो बार के कांग्रेस विधायक मसूद अपने बेटे को साथ में लेकर गए थे। शिकायत में बेटे द्वारा मतदान करने की बात भी कही है। इसकी भी प्रशासन जांच करवा रहा है। मामला तब सामने आया, जब बेटे ने मतदान केंद्र के अंदर का वीडियाे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img