Sunday, March 1, 2026
19.6 C
Bhopal

Weather News: दिल्ली में खिलेगी धूप तो उत्तर भारत में रहेगी हल्की ठंड, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Weather News: देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में खिलती धूप ने लोगों को ठंड से बीते दिनों थोड़ी राहत दी। लेकिन अब तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान साफ रहा है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिककम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। आईएमडी के अनुसार आज (रविवार) भी राजधानी में धूप खिली रहेगी।

इन प्रदेशों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक धूप निकलने की संभावना है। हालांकि तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। आईएमडी के अनुसार इन प्रदेशों में चलने वाली हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किमी हो सकती है। वहीं कुछ दिनों तक कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में रविवार को बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।

फिर हो सकती है बेमौसम बरसात

इधर स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले सप्ताह पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के साथ दक्षिण पूर्व प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 15 फरवरी को मप्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जाएगी। 16 फरवरी को बिहार और झारखंड के दक्षिण हिस्सों में भी बारिश होगी।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img