Tuesday, February 17, 2026
30 C
Bhopal

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित ‘होटल प्ले एंड रिसोर्ट’ में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मैरिज रिसेप्शन के दौरान अचानक लगी आग के बाद गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आग की लपटें करीब 50 फीट ऊपर तक उठीं। हादसे के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई।

शार्ट सर्किट बना काल, सिलेंडर ने पकड़ी आग

​घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। चश्मदीदों के मुताबिक, शुरुआती आग संभवतः शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह धमाका हुआ, उस जगह के पास कोई मौजूद नहीं था। कुछ ही देर पहले तक वहां मेहमानों की गाड़ियां खड़ी थीं; अगर ब्लास्ट पहले होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

लाखों का नुकसान, 2 घंटे चली मशक्कत

​आग की सूचना मिलते ही गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, इस हादसे में होटल का लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

मौके पर स्थिति: राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर दमकल की टीमें अब भी तैनात हैं क्योंकि मलबे से अभी भी धुआं निकल रहा है। रात में ही जेसीबी बुलाकर प्रभावित हिस्से की सफाई शुरू कर दी गई।

Hot this week

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

Topics

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img