Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), मध्य भारत प्रांत ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 12 जनवरी तक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों और आदर्शों से जोड़ना था।
इस दौरान पूरे प्रांत में विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ:
कई जिलों में शोभायात्रा निकाली गई।
संगोष्ठियों में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित किया गया।


मेडिकल कैंप लगाए गए, जिनमें लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भोपाल के विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैंप आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए वहीं भिंड जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें 5000 छात्रों ने सहभागिता की। राजगढ़ विभाग में साप्ताहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसके पश्चात शोभायात्रा निकालकर पुरस्कार वितरण का मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परिषद निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा और सामाजिक योगदान के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Hot this week

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

Topics

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img