इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाली 45 साल की विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन दोनों ने महिला से डुप्लेक्स मकान का सौदा किया था। उन्होंने जो चेक दिए, वे बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी मजबूरी बताकर मकान के कमरों में रहने लगे। फिर महिला से छेड़छाड़ और उनकी बेटियों को मारने की धमकी देकर मकान खाली करवा लिया।
पीड़िता ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जिसके बाद जांच हुई और अधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज किया गया। कनाड़िया पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर संदीप पुत्र दिलीप सिंह गुर्जर, निवासी काउन्ड्रीवाक कॉलोनी, झलारिया, और उसके भाई प्रवीण के खिलाफ धारा 406, 448, 506, और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
महिला के अनुसार, 2016 में उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उनके संपर्क में आए। महिला ने अपना घर बेचकर पैतृक गांव मुरैना जाने का मन बनाया था। वह आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। इसी दौरान 8 फरवरी 2016 में दोनों भाइयों ने महिला को 20 लाख 50 हजार रुपए के चेक दिए और कहा कि पूरी रकम मिलने के बाद ही डुप्लेक्स का कब्जा देना।
घर में रहने लगे तो बदली नीयत
महिला ने उनके दिए चेक पर भरोसा कर लिया। बाद में उन्होंने महिला से रजिस्ट्री करवाने को कहा और यह भरोसा दिया कि जल्द ही पैसा अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। महिला ने उनकी बातों पर यकीन करके रजिस्ट्री करवा दी।
कुछ समय बाद संदीप ने महिला से कहा कि उसका परिवार काफी परेशान है और उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है। उसने मकान के दो कमरों में परिवार के साथ रहने के लिए कहने लगा। महिला ने उनकी बात मान ली और रहने के लिए बोल दिया।
इसके बाद आरोपियों की नीयत बदल गई। जब तय तारीखों पर पैसे नहीं मिले, तो महिला ने उनसे पैसे मांगे। इस पर आरोपी महिला के साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने छेड़छाड़ करने लगे। धमकी दी कि अगर उसने पैसे के बारे में बात की, तो वे उसकी दोनों बेटियों को उठा लेंगे।
बेटियों को उठवा लेने की दी धमकी
इसके बाद आरोपियों की असली नीयत सामने आई। जब तय तारीखों पर पैसे नहीं मिले, तो महिला ने उनसे पैसे मांगे। इस पर आरोपी महिला के साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने छेड़छाड़ की और धमकी दी कि अगर उसने पैसे के बारे में बात की, तो वे उसकी दोनों बेटियों को उठा लेंगे।
रजिस्ट्री उनके पास थी, इसलिए उन्होंने विवाद कर महिला को मकान से बाहर निकाल दिया। मजबूरी में महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने जेठ के घर चली गई।
महिला ने आरोपियों से कई बार अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने हर बार बहाना बनाया और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर, महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।




