Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की लाठी-डंडों और बर्तनों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय दीपक रैकवार उर्फ टीडे के रूप में हुई है। गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

​चरित्र शंका और शराब बनी विवाद की वजह

परिजनों के अनुसार, आरोपी पत्नी कमला रैकवार करीब पांच साल बाद मायके से लौटी थी, जिसके बाद से ही घर में तनाव था। मृतक की माँ ने आरोप लगाया कि बहू के अन्य लोगों से मेलजोल को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, दीपक को शराब की लत थी, जिससे विवाद और बढ़ जाता था। मंगलवार को बहस इतनी बढ़ी कि पत्नी ने लाठी और ईंटों से दीपक पर जानलेवा हमला कर दिया।

​पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा, फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img