Saturday, March 28, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी ने पति को मारकर लाश ट्रॉली बैग में डाला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुंबई से लौटी पत्नी ने अपने पति को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को कंबल से लपेटा और ट्रॉली बैग में डाल दिया। बैग को घर में छिपा दिया। मर्डर के बाद रातभर में घर में रही, फिर अपनी बेटी कॉल कर कहा कि मैंने तुम्हारे पिता को मार दिया। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संतोष भगत (43) है, जो भिंजपुर गांव का रहने वाला था। संतोष भगत के मुंह और हाथों में खून लगा है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से पत्नी ने हत्या की है। मर्डर के बाद मुंबई भाग गई। पुलिस की टीम पकड़ने के लिए महाराष्ट्र गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 7 नवंबर को संतोष भगत और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान संतोष भगत की पत्नी ने कोरबा में रहने वाली अपनी मंझली बेटी को फोन किया। बेटी ने अपनी मां का फोन उठाया तो माता-पिता की लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी।

बेटी ने हेल्लो-हेल्लो बोला, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके कुछ देर बाद फोन कट गया। संतोष भगत की मंझली बेटी ने विवाद को लेकर ज्यादा गौर नहीं किया। सोचा कि हमेशा माता-पिता के बीच लड़ाई होती है।

इसके दूसरे दिन यानी 8 नवंबर को आरोपी मां ने फिर अपनी मंझली बेटी को फोन किया। मां ने फोन से बताया कि मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है। शव को ट्रॉली बैग में डालकर घर पर रख दिया है। इसके बाद मां ने फोन काट दिया।

घर में ट्रॉली बैग में मिला शव

मंझली बेटी ने पुलिस से बताया कि मां की बातों को सुनकर वह घबरा गई। वह अपने पति के साथ 9 नवंबर को भिंजपुर गांव अपने मायके आई। अपने बड़े पिता विनोद मिंज को मामले की जानकारी दी। विनोद मिंज ने फौरन मर्डर की बात सुनते ही दुलदुला पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष भगत के घर की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को घर में लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। बैग को पुलिस ने खोलकर देखा तो संतोष भगत की लाश मिली। शव को कंबल से ढंककर बंद कर दिया गया था। लाश मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मुंबई से लौटी थी गांव, मारकर फिर भाग गई

मामले में दुलदुला पुलिस ने बताया कि संतोष भगत (43) और विनोद मिंज (45) दोनों भाई हैं। संतोष भगत अपनी पत्नी के साथ भिंजपुर में रहता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है। वे भी बाहर रहते हैं। संतोष भगत की पत्नी मुंबई में काम करती है। बीच-बीच में गांव आती रहती थी। कुछ नहीं पहले ही गांव लौटी थी।

जशपुर SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img