Friday, September 25, 2026
20.9 C
Bhopal

युवकों ने फायरिंग कर के कंटेनर ड्राइवरों के साथ कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की

सागर के देवरी में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित होटल के बाहर कंटेनर ड्राइवरों के साथ कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की। कंटेनरों पर फायरिंग की गई। वारदात देख मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल तीन ड्राइवरों को अस्पताल भेजा। कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात देवरी के सिलारी तिराहे के पास स्थित होटल के बाहर कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ड्राइवरों से चाय पीने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। जिसमें युवकों ने कंटेनर ड्राइवर गणेश निवासी धौलपुर, बृजकिशोर ठाकुर निवासी उत्तरप्रदेश और अमित ठाकुर निवासी धौलपुर के साथ मारपीट कर दी। फायरिंग भी की गई।

ड्राइवर दिल्ली से रायपुर जा रहा था

वारदात की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर दिल्ली से रायपुर जा रहा था। वह चाय पीने के लिए होटल पर रुका था। तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे।

एक आरोपी को पकड़ा, शेष की तलाश कर रहे

देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि मामले ड्राइवर की शिकायत पर 6 नामजद हर्ष यादव, नमन मिश्रा, आदित्य, राज, कपिल सोनी, आलोक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि अलाव तापने के दौरान चाय पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद विवाद हुआ है। मामले में एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img