Friday, June 26, 2026
27.9 C
Bhopal

भाई ने फर्जी दस्तावेजों से दुकान की फर्जी रजिस्ट्री कराई

ग्वालियर में एक सगे भाई ने अपने रिश्तेदारों और अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे भाई की दुकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्री करा दी। जब इस धोकाधड़ी का पता दुकान असली मालिक को चला, तो उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा जांच में देरी किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुनदास खत्री की रमटापुरा नंबर-1 में एक दुकान है। अर्जुनदास के भाई मुरारीलाल खत्री, निवासी रमटापुरा नंबर-1 सेवानगर, ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस दुकान के फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन साथियों में कुसुम खत्री पत्नी सतीश खत्री (लवकुश विहार कॉलोनी, सेवानगर), राहुल खत्री पुत्र विजय कुमार खत्री (रमटापुरा), अंशुल पुत्र सतीश (उदेतपुरा, जिला भिंड) और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। जब अर्जुनदास खत्री को दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। हालांकि, पुलिस ने जांच के नाम पर मामले को टालना शुरू कर दिया।

पुलिस से कोई कार्रवाई न होने पर अर्जुनदास खत्री ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने सुनवाई के बाद बीते दिनों एक परिवाद जारी कर ग्वालियर पुलिस को निर्देश दिए कि वह फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करे।

न्यायालय से परिवाद प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मुरारीलाल खत्री और उनके साथियों कुसुम खत्री, राहुल खत्री, अंशुल तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img