Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

जेठ ने बहू से दुष्कर्म का किया प्रयास

ग्वालियर में सो रही बहू के कमरे में उसका मुंह बोला जेठ चुपचाप घूस आया और उसके कपड़े उतार कर छेड़छाड़ करने लगा, जब बहू ने इसका विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन बहू ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर मचाते ही आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। बहू के चिल्लाने की आवाज सुनते ही घर के अन्य परिजन वहां आ पहुंचे, जिसकी जानकारी बहू ने अपने परिजनों को दी।

घटना ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित बगिया वाली गली में दो दिन पहले रविवार-सोमवार दरमियानी रात करीब 3:45 बजे की है। घटना का पता चलता ही परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गोला का मंदिर निवासी 19 वर्षीय महिला (पार्वती बदला हुआ नाम) ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह 2 दिन पहले रविवार रात करीब 2:30 बजे अपने कमरे में सो रही थी, तभी पड़ोस में ही रहने वाला उसके रिश्ते में लगने वाला जेठ बंटी जाटव उसके कमरे में घुस आया और उसके कपड़े उतार कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन जेठ की हरकत से उसकी नींद खुल गई। उसने कमरे में जेठ को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आरोपी जेठ बंटी यादव मौके से भाग निकला।

गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जेठ बंटी यादव के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img