Sunday, October 18, 2026
28.5 C
Bhopal

पत्नी ने प्रेमी से कहा था- खत्म कर दो उसे

होम्योपैथ डॉक्टर सुनील साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने अलीगढ़ के शूटर व साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी सोनाली ने ही उज्जैन निवासी प्रेमी संतोष शर्मा के साथ प्लानिंग कर अलीगढ़ के शूटर से यह हत्या करवाई है। राजेंद्र नगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पत्नी व संतोष की सोशल मीडिया चैटिंग डॉक्टर ने देख ली थी। तभी से वह पत्नी से नाराज था। बताते हैं कि यह जानकारी सोनाली ने संतोष को दी और आठ माह पहले डॉक्टर को मारने की प्लानिंग बनना शुरू हो गई थी। डेढ़ माह पहले सोनाली ने संतोष को कह दिया था कि अब सुनील को छोड़ना नहीं है।

मोबाइल दोस्त को देकर घटनास्थल पर पहुंचा था प्रेमी

घटनाक्रम में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी पत्नी सोनाली, अलीगढ़ के प्रकाश यादव, संग्राम यादव और संतोष के दोस्त मनोज सुमंत को गिरफ्तार किया। एक शूटर हुल्लन यादव व प्रेमी संतोष फरार हैं। सोनाली और संतोष ने प्रकाश यादव से संपर्क कर शूटर को हत्या की सुपारी दी थी।

इनकी प्लानिंग ऐसी थी कि ये दोनों बच जाएं, लेकिन पुलिस की पूछताछ में पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। घटना वाले दिन संतोष उज्जैन में अपने एक मित्र को मोबाइल देकर इंदौर पहुंचा था। कुंदन नगर में हत्या के वक्त वह कार में मौजूद था।

किसी को शक न हो और लोकेशन ट्रैस न हो, इसके चलते उसने मोबाइल दोस्त को दिया था, लेकिन पुलिस ने बारीकी से जांच कर कड़ियां जोड़ दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनाली ने भी गुनाह कबूल लिया। उसने माना कि पति ने प्रेमी के साथ हुई चेटिंग पकड़ ली थी। तब से वह नाराज था। इस कारण उसे मरवा दिया।

Hot this week

ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग की लत और भारी कर्ज ने ली युवक की जान, घर से बुलाकर कुल्हाड़ी से काटा

​ग्वालियर: शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के केदारपुर छोटी...

Topics

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img