Sunday, March 1, 2026
31.4 C
Bhopal

रात में फोन पर बात कर रही थी पत्नी

चरित्र संदेह के चलते पत्नी को क्वांरी नदी में फेंक हत्या करने के मामले में भिंड की देहात पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली। वहीं, पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सास-ससुर फिलहाल फरार हैं।

रविवार शाम प्रेसवार्ता में सीएसपी अरुण उइके ने बताया कि पूछताछ में आरोपित उदयभा सिंह पुत्र केहरीसिंह तोमर ने बताया कि 24 सितंबर की रात घर के बाहर सो रहा था। पत्नी सोनी अंदर कमरे लेटी थी। रात करीब 11 बजे उसे कमरे से पत्नी की आवाज आई, वह फोन पर किसी से बात कर रही थी।

उसने पत्नी से पूछा कि वह किससे बात कर रही है? तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने अपने माता-पिता और भाइयों को बुलाया और बताया कि सोनी किसी से बात कर रही थी। इसके बाद उससे मारपीट की गई। फिर सभी बोले कि ये परिवार की बदनामी कराएगी, इसलिए इसे कमई पुल से नदी में फेंक आओ। युवक पत्नी को जबरन कमई पुल पर ले गया और उसे क्वांरी नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, किसी को उन पर शक न हो इसके लिए खुद सुबह थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

शव को दलदल में दबा दिया था सीएसपी के मुताबिक आरोपित ने बताया कि दो अक्टूबर को परसोना के पास पत्नी का शव मिल गया। गले में मंगलसूत्र डला था। पकड़े जाने के डर से उसने मंगलसूत्र को खींचकर झाड़ियों में फेंक दिया और शव को दलदल में दबा दिया था।

देहात टीआई मनीष शाक्य के मुताबिक महिला का शव जिस जगह दबाया गया था, वहां पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। इसलिए एसडीईआरएफ की बोट के जरिए पहुंचे और कीचड़ में धंसकर शव को बाहर निकाला।

पति समेत 3 गिरफ्तार, सास-ससुर फरार पुलिस ने पति उदयभान सिंह के अलावा ससुर केहरीसिंह तोमर, सास श्यामदेवी, जेठ सैंपू सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसमें मुख्य आरोपित पति उदयभानसिंह, सैंपू सिंह और भूपेंद्र सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। जबकि सास-ससुर फरार चल रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान टीआइ शाक्य के अलावा एसआइ विजय शिवहरे, नागेश शर्मा, प्रमोद तोमर, एएसआइ विनोद सोलंकी, सत्यवीरसिंह, हवलदार सोनेंद्र सिंह, गुरूदास सोही, मनीष भदौरिया, महेश, संदीप राजावत, सुभाषा तोमर आदि लोगों की विशेष भूमिका रही।

Hot this week

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

Topics

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img