Wednesday, September 17, 2025
24.6 C
Bhopal

स्टेशनरी व्यवसायी के घर किया जादू-टोना

इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर के सामने एक व्यक्ति ने जादू टोना कर दिया। तंत्र मंत्र करते समय व्यवसायी के भाई ने देख लिया। जब उसे रोका तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला।

मकान को लेकर चल रहा विवाद फरियादी मेहुल जैन निवासी द्वारकाधीश कॉलोनी ने बताया कि उन्होंने नेहरू नगर में एक मकान का सौदा पीएनबी बैंक से किया था। जिसमें शंशिकात बरूआ रहता था। उसने मकान पर पीएनबी बैंक से लोन लिया था। लोन की किश्तें न चुकाने पर बैंक ने मकान कुर्क कर दिया। मेरे द्वारा बैंक से मकान का सौंदा करने पर शंशिकांत नाराज था। रात में वह एक प्लास्टिक की थैली से घर के बरामदे में कुछ फेंकने लगा, जिसे भाई भाई प्रिंस ने देख लिया। उसे रोका तो वह भागने लगा। पकड़ने पर बोला कि तुमने नेहरू नगर का मकान कैसे ले लिया। सबको देख लूंगा, इसके बाद वहां से भाग गया।

देर रात थाने पहुंचा परिवार

घटना के बाद देर रात मेहुल जैन परिजन के साथ एरोड्रम थाना पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर शशिकांत बरूआ के खिलाफ जादू टोना करने और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है।

Hot this week

17 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर मध्य...

Topics

17 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर मध्य...

भोपाल में डंपर और यात्री बस की टक्कर

भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में 11 मील...

हेड कांस्टेबल ने की युवक से मारपीट

इंदौर के बड़ा गणपति पर एक हेड कांस्टेबल का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img