Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

महिला ने लगाया दूसरी शादी का आरोप

बुरहानपुर के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो शादियां करने का आरोप लगाया गया है। इंदौर की रहने वाली पहली पत्नी ने सोमवार शाम शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत की है जिसकी पुलिस जांच करेगी।

महिला ने बताया कि उसने 2018 में युवक से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवक इंदौर में अपने मौसा के यहां रहता था। दंपती की एक साढ़े पांच साल की बेटी है। पहली पत्नी ने बताया कि उसने पति को पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसका भुगतान उसके खाते से हुआ था।

बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया: पिता इसी बीच दूसरी पत्नी के पिता ने भी थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी अपनी मां के साथ एक गांव में जहां मेरी ससुराल है छुट्टी मनाने गई थी, वहां से युवक उसे ले गया और शादी कर ली।

शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विधिवत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img