Monday, October 5, 2026
29.1 C
Bhopal

महिला से ₹7 लाख की ठगी

ग्वालियर की एक महिला के साथ सात लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है। महिला का पति युगांडा (अफ्रीका) में नौकरी करता है। महिला डेढ़ साल पहले तक अफ्रीका में ही रह रही थी। 24 दिसंबर को महिला के पास दुबई में रहने वाले चाचा ससुर की आवाज में मैसेज और कॉल आया।

कॉल करने वाले ने बताया कि वह महिला के खाते में 10.50 लाख रुपए भेज रहा है और दो दिन बाद आधार कार्ड के जरिए राशि निकाल लेने को कहा। इसके कुछ देर बाद एक और कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने महिला को बताया कि उसके चाचा ससुर दुबई एंबेसी में फंस गए हैं।

ठगों ने महिला से तत्काल 7 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। बेटे के इलाज के लिए रखी गई रकम महिला ने एजेंट के बताए खाते में जमा कर दी। अगले दिन महिला ने दुबई में रह रहे अपने जेठ को कॉल कर पूरी घटना बताई, तब उसे पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है। जब पीड़िता ने ठग के नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। जनकगंज स्थित तारागंज निवासी एक महिला ने ई-जीरो एफआईआर सेवा 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

दोबारा कॉल आया तो शक हुआ

सात लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद महिला के पास फिर कॉल आया। इस बार चाचा को दुबई में गिरफ्तार करने की बात कहकर और रुपयों की डिमांड की गई। इस पर महिला को शक हुआ। महिला ने दुबई में रहने वाले अपने जेठ को कॉल किया।

बेटे की बीमारी के लिए जोड़े थे रुपए

बताया जा रहा है कि महिला का बेटा बीमार रहता है और ठीक से चल नहीं पाता है। उसी के इलाज के लिए महिला ने 7 लाख रुपए जैसे-तैसे जोड़े थे। बेटे के इलाज पर हर महीने 70 से 80 हजार रुपए खर्च होता है। लेकिन ठगों ने झांसा देकर उससे वह रुपए ठग लिए हैं।

महिला बोली- बड़ी मुश्किल से हुई शिकायत महिला ने बताया कि मेरे साथ 7 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हो गया है। लेकिन मुझे मामला दर्ज कराने के लिए बहुत परेशान होना पड़ा है। कई चक्कर लगाए, तब जाकर मामला दर्ज किया गया है। जब से ठगी हुई है। मैंने खाना तक नहीं खाया है।

असम, कोलकाता के खातों में गए रुपए

जनकगंज थाने के एएसआई विनोद सिंह चौहान ने बताया है कि महिला के अकाउंट से ठगे गए रुपए असम और कोलकाता के अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। अच्छी बात यह है कि 7 लाख रुपए में से करीब ढाई से तीन लाख रुपए कुछ अकाउंट में होल्ड करा दिए गए हैं।

सीएसपी लश्कर चन्द्रभान चढ़हार ने बताया-

एक साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए हैं, उन खाताधारकों की छानबीन की जा रही है।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img