Monday, October 5, 2026
29.1 C
Bhopal

MBBS छात्र ने 5वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

भोपाल के कोलार इलाके में स्थित प्रीमियम टावर कॉलोनी में एमबीबीएस छात्र ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र पिछले तीन महीनों से अपनी महिला मित्र द्वारा अनदेखा किए जाने से मानसिक तनाव में था।

शनिवार सुबह फ्लैट की बालकनी से कूदने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टीआई संजय सोनी के अनुसार, मृतक 21 वर्षीय सचिन सिंह एलएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था और प्रीमियम टावर फेस-1 की पांचवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहता था। फ्लैट में उसके साथ तीन अन्य छात्र भी रहते थे।

बातचीत बंद होने से डिप्रेशन में था पुलिस जांच में पता चला है कि कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा से सचिन की नजदीकी थी, लेकिन बीते तीन महीनों से छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात को लेकर वह लगातार परेशान और डिप्रेशन में था।

छात्रा ने उसके दोस्तों को दी थी जानकारी शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात सचिन महिला मित्र से मिलने गया था। वहां उसने आत्महत्या की बात कही थी। इसके बाद वह फ्लैट लौट आया। छात्रा ने इस बातचीत के बाद सचिन के दोस्तों को फोन कर उसकी मानसिक स्थिति को लेकर सतर्क रहने को कहा था।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट हालांकि फ्लैट लौटने के बाद सचिन सामान्य व्यवहार करता दिखा और रात में सो गया। सुबह उसने बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Hot this week

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

Topics

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img