Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

बुदनी में चोरी करती थीं भोपाल और नर्मदापुरम की महिलाएं

सीहोर जिले की बुदनी पुलिस ने सोमवार को तार चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं से चोरी का सामान भी जब्त किया गया। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 5 जनवरी को सचिन मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी जेसी एंड सन्स प्राइवेट लिमिटेड बगवाड़ा में तीन संदिग्ध महिलाएं घुसी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को पकड़कर थाना लाया गया, जिन्होंने अपना नाम नेहा पंवार पति निन्नी पवार उम्र 27 साल निवासी गोंदरमउ गांधीनगर भोपाल, वंदना पंवार पिता दिनेश पंवार उम्र 19 साल निवासी गोंदरमउ गांधीनगर भोपाल व तारफिना पंवार पति ज्ञान सिंह पवार उम्र 25 साल निवासी नर्मदापुरम का बताया।

पूछताछ में आरोपियों ने आठ दिन पहले भी कंपनी प्रांगण में घुसकर केबल चोरी करके इटारसी में कबाड़ व्यापारी को बेचना बताया। जिस पर धारा 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ के बाद में इटारसी पहुंचकर कबाड़ी अनिल झरानिया पिता रविशंकर निवासी पुरानी इटारसी से बेची गई केबिल बरामद की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। कबाड़ व्यापारी अनिल झरानिया को धारा 317(2) बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया है। उसके पास 25 हजार का सामान जब्त किया गया है।

Hot this week

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img