Wednesday, March 4, 2026
24.8 C
Bhopal

यांगचेन ढोलकर भूटिया को इंदौर देहात एसपी बनाया

राज्य शासन ने इंदौर देहात के पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर दिया है। गृह विभाग ने यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ हितिका वासल के स्थान पर यांगचेन ढोलकर भूटिया को इंदौर देहात एसपी बनाया है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों के भी तबादले जल्द हो सकते हैं।

गृह विभाग से जारी आदेश में 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी और सेनानी 15वीं वाहिनी एसएएफ इंदौर यांगचेन ढोलकर भूटिया की नई पदस्थापना इंदौर देहात पुलिस अधीक्षक के रूप में की गई है। इसी के साथ 2017 बैच की आईपीएस अफसर और एसपी इंदौर देहात हितिका वासल को सेनानी 15वीं वाहिनी एसएएफ इंदौर पदस्थ किया है।

एक दर्जन जिलों के एसपी, डीआईजी बदलेंगे जानकारी के मुताबिक जल्द ही एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों और डीआईजी के तबादले किए जा सकते हैं। इसमें से कई आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जो डीआईजी बन चुके हैं और एसपी का काम कर रहे हैं। कई आईपीएस अफसर 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं या पूरा करने वाले हैं। इसलिए उन्हें भी हटाया जा सकता है।

पुलिस अफसरों के अनुसार धार, अशोकनगर के एसपी जनवरी में डीआईजी बन चुके हैं। इन्हें रेंज में डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं होशंगाबाद, सतना समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के चलते बदले जा सकते हैं। यह सूची लंबे समय से प्रतीक्षित है और सीएम की हरी झंडी मिलते ही अफसरों के तबादले किए जाएंगे।

Hot this week

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

बैरसिया: शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी साथी गिरफ्तार

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

Topics

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img