Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भाजपा समर्थकों ने थाना घेरा, विधायक पर केस दर्ज

सेमरिया क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अभय मिश्रा पर उन्हीं की कंपनी के एक कर्मचारी ने बेदम पिटाई का आरोप लगाया है। अभिषेक तिवारी ( 30) निवासी भलुहा ने आरोप लगाया है कि वेतन मांगने पर विधायक और उसके कर्मचारियों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की और दो घंटे तक एक कमरे में कैद करके रखा था। तिवारी के शरीर में चोट के काफी निशान हैं।

इस मामले को लेकर सेमरिया से भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने चोरहटा थाना घेर लिया। वे कांग्रेस विधायक के विरुद्ध अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

वहीं विधायक अभय मिश्रा ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। जिस युवक द्वारा विधायक पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं, उसके विरुद्ध एक दिन पहले साथी कर्मचारी अशोक तिवारी की अंगुली काट लेने की शिकायत पर एफआईआर की जा चुकी है। प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर एएसपी आरती सिंह, सीएसपी रितु उपाध्याय और पुलिस बल तैनात रहा।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार रात अभिषेक तिवारी नामक युवक थाने मे आया था और कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था, तब सेमरिया विधायक का नाम नहीं लिया था, लेकिन बाद में उनका भी नाम लिया है। एसपी सिंह के अनुसार, रात को ही युवक का मेडिकल कराया गया था।

शुक्रवार को एक्स-रे होना था, लेकिन वह नही आया। आज कुछ लोगों के साथ थाने में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में विधायक सेमरिया और तीन अज्ञात लोगों पर कायमी कर ली गई है। आगे विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे, उसके तहत अपराध की धाराएं तय की जाएंगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img