आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में निकली श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा

अयोध्या धाम में भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर पूरे देश में उत्सवी माहौल है। भोपाल में भी तैयारियां हो रही हैं। इसके चलते शनिवार को नरेला विधानसभा में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए और ‘जय श्रीराम’ से पूरा इलाका गूंज उठा |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मंत्री सारंग के नेतृत्व में अशोका गार्डन स्थित मनसा देवी मंदिर से यात्रा शुरू हुई। यात्रा का हर धर्म के नागरिकों ने स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों भी फूल बरसाकर स्वागत किया।

पूरे देश में उमंग और उल्लास है
मंत्री सारंग ने कहा कि पूरा देश रामामय है। हम सभी का यह सौभाग्य है कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मोहल्ले सज गए हैं, लाइटें लग गई हैं। हम सभी 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे। अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे और रंगोली बनाएंगे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770