Friday, April 10, 2026
33.1 C
Bhopal

किराए का कमरा देखने पहुंचे युवक, बुजुर्ग को मारे चाकू

जबलपुर में बीएसएनएल के रिटायर्ड अधिकारी संतोष चौबे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। तीन दिन पहले घर में घुसकर 73 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों ने साजिश के तहत की थी।

रिटायरमेंट के बाद मृतक संतोष चौबे जबलपुर के करमेता इलाके में स्थित अपने घर में अकेले रहते थे, जबकि थोड़ी ही दूरी पर उनका बेटा और बहू रहते थे। मढ़ोताल में रहने वाले एक नाबालिग ने आदतन अपराधी राजेंद्र कोल को यह जानकारी दी थी कि संतोष चौबे के पास बहुत पैसा है।

किराए का कमरा देखने पहुंचे बुजुर्ग के घर

नाबालिग और आरोपी राजेंद्र कोल समेत 5 आरोपियों ने साजिश रची कि वे बुजुर्ग के घर में कमरा किराए पर लेंगे और मौका पाकर चोरी करेंगे। इसी साजिश के तहत सतीश और शिवा नाम के दो आरोपी करीब एक माह पहले संतोष चौबे के घर पर किराए का कमरा देखने पहुंचे थे।

कमरा देखने के बहाने आरोपी घर में दाखिल हुए। जब बुजुर्ग ने कुछ दिनों बाद कमरा किराए पर देने की बात कही, तो आरोपी तत्काल कमरा किराए पर देने की जिद पर अड़ गए। इस बात पर बुजुर्ग और आरोपियों के बीच विवाद हो गया, और इसी दौरान आरोपियों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।

आरोपियों की मुखबिरों से मिली सूचना

हत्या के बाद घबराए आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पनागर इलाके से पहले आरोपी राजेंद्र कोल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक नाबालिग सहित बाकी चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

Topics

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img