Saturday, October 17, 2026
23.4 C
Bhopal

भोपाल में 108 की टक्कर से घायल युवक की मौत

भोपाल के लालघाटी स्थित सिग्नल पर 1 जनवरी को बाइक सवार मां-बेटे सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से 108 एम्बुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे की बुधवार की सुबह 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मां की तीन दिन पहले इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी हो चुकी है। कोहेफिजा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के जीजा नासिर अली के मुताबिक साला सोहेल अली पुत्र शब्बीर अली 27 वर्ष निवासी तूमड़ा खजूरी एक जनवरी को मां रानी बी को बाइक से भोपाल ला रहा था। यहां अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने के लिए दोनों आ रहे थे।

लालघाटी सिग्नल पर खड़ी गाड़ी में 108 ने टक्कर मारी थी। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह सोहेल की मौत हो गई। मां को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

सोहेल ड्राइवर था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। हादसे के दिन मां-बेटे बीमार रिश्तेदार को देखने भोपाल आ रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img