Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

भोपाल के कमला नगर में होटल कर्मचारी की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। बॉडी आज सुबह मृतक के नया बसेरा स्थित घर में बिस्तर पर मिली है। गले पर भी चाकू से वार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह चौहान (36) नया बसेरा में रहता था और होटल में वेटर का काम करता था। गुरुवार की रात को ड्यूटी से लौटने के बाद खाने के बाद घर में सो गया था। उसकी पत्नी तीनों बेटियों के साथ मायके में रह रही है।

आठ साल का बेटा और पिता उसके साथ घर में रहते हैं। घटना के समय दोनों दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह पिता ने उठने के बाद बेटे के खून से सने शव को बिस्तर पर देखा और डायल 100 को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची।

पिता बोले- किसने और क्यों बेटे को मारा जानकारी नहीं

शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने और क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पिता ने हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। बेटे को किसने और कब घर में घुसकर मारा इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img