Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में दामाद ने की ससुर की हत्या

भोपाल के बजरिया इलाके में रहने वाले एसएएफ के रिटायर्ड हवलदार पर 10 नवंबर को दामाद ने जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद ने हवलदार की बेटी को पीटा था, इस बात से दुखी हवलदार बेटी को अपने घर ले आए थे। आरोपी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो ससुर ने उसे आगे से बेटी के साथ मारपीट न करने की नसीहत दी।

इससे गुस्साए आरोपी ने ससुर के पेट में चाकू घोंप दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुजुर्ग की मौत के बाद हत्या की धाराओं में इजाफा किया जा रहा है।

टीआई शिल्पा कौरव के मुताबिक कच्ची सराय निवासी नसीर हुसैन पुत्र मिर्जा मोहम्मद हुसैन (70) एसएएफ से रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल थे। जबकि आरोपी परवेज खान उनका दामाद है। करीब चार साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद परेशान करता और मारपीट करता था।

आरोपी की हरकतों से तंग महिला मायके में रहने लगी थी

इससे परेशान होकर उनकी बेटी अपने पिता के साथ ससुराल से लौटी और मायके में आकर रहने लगी थी। बीती 10 नवंबर की रात उनका दामाद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद होने पर दामाद ने अपने ससुर के पेट में चाकू घोंप दिया था।

14 दिन चले उपचार के बाद तोड़ा दम

हमले में घायल नसीर को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जहां आज पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img