Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

अरुणाचल प्रदेश के लापता Mirom Taron को चीनी सेना ने भारत को लौटाया, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के मिराम तारोन (Mirom Taron) को मुक्त कर दिया है। पीएलए ने सभी प्रोटोकल पूरा करने के बाद आज (गुरुवार) मिराम को भारतीय सेना को लौटा दिया। इसके बाद भारतीय सेना की तरफ से मेडिकल जांच सहित अन्य प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। 17 वर्षीय मिराम तारोन 18 जनवरी को लापता हो गया था।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

मिराम तारोन के वापस लौटने की जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि चीनी पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम को वाचा दमाई में भारतीय सेना को सौंप दिया। उन्होंने कहा, ‘मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।’

तपिर गाओ ने जताई खुशी

मिराम तारोन ने भारत वापसी पर सांसद तपिर गाओ (Tapir Gao) ने खुशी जताई है। उन्होंने भारत सरकार और भारतीय सेना को धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि बीजेपी सांसद गाओ ने ही दावा किया था कि चीनी सेना ने 18 जनवरी को सियांग जिले से मिराम तारोन का अपहरण कर लिया है। तपिर गाओ ने कहा था, ‘चीनी सेना से बचने में कामयाब रहे मिरान के दोस्त ने अधिकारियों को कथित अपहरण की सूचना दी।’ गाओ ने भारतीय अधिकारियों से मिराम को रिहा करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया था। भारतीय सेना ने लापता लड़के का पता लगाने और प्रोटोकॉल के अनुसार उसे वापस करने के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से सहायता मांगी थीं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img