Monday, March 30, 2026
32.1 C
Bhopal

असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ से नवाजे गये रतन टाटा, मुख्यमंत्री सरमा ने प्रदान किया पुरस्कार

बुधवार को देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को असम के सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार ‘असम बैभव’ (Asom Baibhav) से सम्मानित किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने खुद उन्हें ये सम्मान प्रदान किया। बता दें कि असम दिवस के अवसर पर CM सरमा ने उद्योगपति रतन टाटा को सबसे प्रतिष्ठित ‘असम बैभव’ पुरस्कार देने की घोषणा की थी। 24 जनवरी को गुवाहाटी में आधिकारिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था, लेकिन रतन टाटा व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर इस बारे में असमर्थता जताई थी। उसके बाद बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) मुंबई पहुंचे और रतन टाटा से मिलकर खुद उन्हें ये सम्मान प्रदान किया।

आपको बता दें कि असम सरकार ने प्रदेश में कैंसर देखभाल को आगे बढ़ाने में उनके असाधारण योगदान के लिए रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम बैभव’ प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम सरकार और टाटा सन्स मिलकर प्रदेश में कैंसर के इलाज का बड़ा नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। इसमें रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा है। इसलिए मैं मुंबई आया और उन्हें ये अवार्ड प्रदान किया।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img