Wednesday, July 1, 2026
25.9 C
Bhopal

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर PM मोदी का संबोधन, MP के भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसे किया प्रेरित

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। केंद्रीय बजट की विशेषताएं बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं बजट के बारे में जनता को जागरूक करना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। मोदी बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना की बात करते हुए कहा कि परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे किसानों को भरपूर लाभ होगा। उनके खेतों तक पानी पहुंचाने का यह आधुनिक युग का भगीरथी काम है। अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सेवाभाव से गरीबों की सेवा में जुटे हैं, उसे देश देख रहा है। कार्यकर्ता योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। बजट का लाभ नीचे तक पहुंचे, इसकी चिंता करें। उन्होंने कहा कि मुझे देश की जनता पर भरोसा है, वैसे ही आप सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। मैं शान से आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने आया हूं। मैं आपके सामर्थ्य को भलीभांति जानता हूं।

उन्होंने कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि मुसीबतों के बीच सेवा करने के आपके भाव को मैं देखता हूं। प्रगति व विकास की ऊंचाइयों को हासिल करने के प्रयास में सबका साथ बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि इन प्रयासों के लिए आप एक उत्प्रेरक (कैटेलिक एजेंट) बनकर इस काम को आगे बढाएंगे।

देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर बजट के बारे में किए गए इस संवाद को पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आंबेडकर भवन दिल्ली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लाइव सुना। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ता ने भी भाषण सुना।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img