Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

आरएनटीयू चैंपियंस ट्राफी में बीयू ने रायसेन पुलिस 41 रनों से हराया

रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तृतीय आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्राफी गवर्नमेंट ग्रुप में बीयू भोपोल ने रायसेन पुलिस को 41 रनों से हराया।

आरएनटीयू मैदान पर टास जीतकर बीयू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित कुलकर्णी के 21 गेंद पर 28 रन, शोएब अली के 28 गेंद पर 41 रन और भुवन विजय के 32 गेंद पर 39 रन की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन बनाए। रायसेन पुलिस के सोनू यादव ने और विजय नामदेव ने तीन तीन व अंशुल वर्मा ने एक विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन पुलिस 18.5 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। अंशुल वर्मा ने 46 गेंद पर 63 रन, हेमंत शाक्य ने 28 गेंद पर 32 रन और विजय नामदेव के 14 गेंद पर 14 रन की पारी खेली। बीयू के अंकित कुलकर्णी ने चार, जीतू ने तीन विकेट लिए। बीयू के हरफमनमौला अंकित कुलकर्णी को शानदार दोहरे प्रदर्शन (28 रन और 4 विकेट) के लिए विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार के हाथों मैन ऑफ द मैच प्रदान किया।

महाराणा प्रताप क्‍लब ने जीता शूटिंगबाल खिताब

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि )। महाराणा प्रताप क्‍लब जहांगीराबाद में संभागस्‍तरीय शूटिंगबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया। महाराणा प्रताप क्‍लब ने खिताब पर अधिकार जमाया। शशांक भारद्वाज मैन आफ द मैच बने। इमलेश बाग ने बेस्‍ट शूटर, रोहित सिंह बेस्‍ट डिफेंडर बने। बालिका वर्ग में कोइना दीक्षत हीरो आफ द टूर्नामें व सिदधी छत्रवानी बेस्‍ट डिफेंडर बनी। समापन पर रूपचंदानी, हिमायत व आरके जोशी ने पुरस्‍कार वितरित किए।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img